22-06-2023 

आखिर क्यों है मक्का की खेती महत्वपूर्ण ?

विश्व में मक्का एक बहुत महत्वपूर्ण फसल है.

अगर भारत में बात की जाय तो गेहूं और धान के बाद मक्का का ही नाम आता है.

देश में इसका क्षेत्रफल 9 मिलियन हेक्टेयर के आसपास है.

अगर इसकी उत्पादकता की बात की जाय तो यह 19 मिलियन के आसपास है.

देश में मक्का की मांग सबसे अधिक कुक्कुट पालन के लिए होती है. 

यह मक्का उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत तक रहती है. 

मक्का का उपयोग कई नए उत्पाद बनाने में किया जाता है. 

इसकी खेती लागत बहुत कम आती है. अगर अन्य फसलों से इसकी तुलना की जाय.