साहीवाल गाय के बारे में रोचक जानकारी 

साहिवाल नस्ल की गाय की पहचान भारत के एक अच्छे दुधारू पशु के रूप में की जाती है. 

इसकी उत्पति पंजाब के मोंटेमेरी में हुई थी जो वर्तमान में पाकिस्तान में है. 

यह भारत में पंजाब राज्य के फिरोजपुर एवं अमृतसर तथा राजस्थान के गंगानगर जिले में पायी जाती है. 

इसका अधिकतर रंग भूरे लाल रंग का होता है. 

इस गाय के सींग छोटे, सर लंबा माध्यम आकर एवं लम्बे थनों वाली होती है. 

इस नस्ल की वयस्क गाय का भर 400-600 किलोग्राम होता है. 

यह 3 से 5 वर्ष के आयु में पहली बार बच्चा देती है. 

इनकी दूध देने की क्षमता प्रति ब्यांत लगभग 2000 से 2500 किलोग्राम होती है. 

खेती-किसानी एवं ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे